
सालासर धाम स्थित बालाजी गौशाला में आगामी अक्टूबर माह में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति द्वारा सोमवार को प्रेस कांफ्रेन्स आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए गौशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने बताया कि गौ सेवार्थ आगामी 3 से 9 अक्टूबर तक चलने वाली श्री मद् भागवत कथा का वाचन जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरी जी महाराज करेंगे। पुजारी ने बताया कि गौ सेवार्थ कथा वाचन के लिए महाराज जी से निवेदन करने पर उन्होने यह कहते हुए अपनी स्वीकृति दी कि यह पुण्य कार्य है और गौ हितार्थ किये जाने वाला प्रत्येक कार्य सभी के हितार्थ होगा। भागवत कथा श्रवण करने आने वाले श्रोताओं के लिए आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था प्रभु प्रेमी संघ द्वारा की जा रही है।
कथा श्रवण के लिए आस-पास के लोगों के अलावा दिल्ली, हैदराबाद, इन्दौर, मुम्बई, कोलकाता सहित देश के अन्य प्रान्तों से भी श्रद्धालुजन आयेंगे। प्रेस कांफ्रेन्स में श्री मद् भागवत कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष मिठ्नलाल पुजारी ने पत्रकारों को बताया कि भागवत कथा में आने वाले भक्तों को बालाजी देव स्थान, गौ माता एवं स्वामी अवधेशानन्द जी महाराज के त्रिवेणी दर्शन होंगें। कथा श्रवण करने आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए ब्लेककेट कमाडों, सीसीटीवी कैमरो द्वारा पूरे परिसर की निगरानी रखी जाएगी। वाहन पार्किंग की सुविधा भी की जायेगी। समिति के उपाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने पत्रकारों क ो बताया की गौशाला की लगभग 3000 गायों की सेवा के लिए श्री मद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा में शेखावाटी के प्रसिद्ध सतों के दर्शन का लाभ भी श्रद्धालुओं क ो मिलेगा। भागवत श्री बालाजी गौशाला परिसर में आयोजित होने वाली कथा का समय दोपहर 3 बजे से सांय 6 बजे तक होगा।
इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने पोस्टर का विमोचन किया। आयोजन को सफल बनाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है जिसमें संयोजक रविशंकर पुजारी, अध्यक्ष मिठनलाल पुजारी, संस्थापक जगदीशप्रसाद पुजारी, सचिव यशोदानन्दन पुजारी, उपाध्यक्ष विश्वनाथ पुजारी (काबर जी), उपाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, कोषाध्यक्ष सीताराम पुजारी, महेश पुजारी, सम्पत पुजारी, विनोद पुजारी, गोविन्द पुजारी, दिनेश पुजारी, रामजीलाल पुजारी, वित प्रबन्ध समिति में सीताराम पुजारी, श्रीकिशन पुजारी, महेश पौद्धार को शामिल किया गया है। आयोजन समिति के सहयोगी मनोज पुजारी, जगदीश प्रसाद, सुरेश पुजारी, कपिन्द्र पुजारी, विनोद पुजारी, बबलू पुजारी, अजय पुजारी, संजय शर्मा, रामवतार जोशी, भींवराज जोशी, बजरंगलाल राव, संजीवकुमार, दिनेश गुलेरिया आदि उपस्थित थे। गौशाला सचिव श्रीराम कौशिक, व्यवस्थापक सुखदेव शर्मा, बेगाराम ढ़ाका, गजानन्द शर्मा आदि ने सहयोग किया। इस अवसर पर कथा विषयक पोस्टर का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। ज्ञात रहे कि नासिक में चल रहे महाकुम्भ का शुभारम्भ जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरी जी महाराज द्वारा किया गया। सर्वप्रथम इनके स्नान करने के पश्चात ही महाकुम्भ में स्नान करने की शुरूआत हुई। कथा में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरी जी महाराज के गुरू सत्यमित्रानन्द जी भी पधारेंगे।