मनोज कोरोना पॉजीटिव, खुद नहीं ले पाए जीत का प्रमाण पत्र

सुजानगढ़ में जयनिवास पर रविवार का दृश्य देखने लायक था। विधायक मनोज मेघवाल कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया। वे घर में उपर बने कमरे में रह रहे हैं।

सुजानगढ़ में जयनिवास पर रविवार का दृश्य देखने लायक था। विधायक मनोज मेघवाल कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया। वे घर में उपर बने कमरे में रह रहे हैं। जब कार्यकर्ता व नेता जीत प्रमाा पत्र चूरू से लेकर पहुंचे तो। मनोज मेघवाल ने घर की छत पर से ही जीत का निशान बनाकर खुशी का इजहार किया।

इसके बाद विधायक की मां केसरदेवी को कांग्रेस नेता भंवरलाल पुजारी, पूसाराम गोदारा व अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रमाण पत्र सौंपा। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मेघवाल नहीं पहुंचे थे। दस बजे के करीब उनके कोरोना पॉजिटिव की सूचना आई। पीए अनूप व्यास ने बताया कि उन्होंने 30 अप्रेल को कोरोना की जांच करवाई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में उन्होंने स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया है। इसी कारण वे मतगणना में नहीं आए।

प्राथमिकता, जनता को मिले कोरोना से राहत

कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का आभार, जिनकी मेहनत व विश्वास के बूते कांग्रेस पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा। सबसे पहले कोविड महामारी से क्षेत्र की जनता को राहत मिले इस दिशा में काम किया जाएगा। उसके बाद विकास के किए गए सभी वादे पूरे हो इसके लिए प्रयास करूंगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here