गहलोत ने लिया गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा

Salasar Dham

सिद्धपीठ सालासर धाम में बुधवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बालाजी गौशाला में जाकर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और गायों को गुड़ खिलाया, साथ ही वर्तमान सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान राशि के बारे में जानकारी ली। जिस पर गौशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने बताया कि अनुदान राशि मंजूर तो हो गई है, लेकिन अभी तक नहीं मिली है।

साथ ही पुजारी ने पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि गौशाला की भूमि का नामान्तरण अभी तक नहीं हो पाया है। इस अवसर पर बेगाराम ढ़ाका, ईशरराम प्रजापत, पीथाराम प्रजापत, श्रीराम कौशिक, जगदीश प्रसाद पुजारी, पिंटू पुजारी, सुखदेव शर्मा सहित गौशाला कर्मचारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। गौशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने गहलोत का गाय का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here