केक काटकर मनाया वाजपेयी का जन्मदिन

Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee,

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्म दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा द्वारा गांधी चौक में केक काटकर मनाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न मिलने की खुशी से सराबोर भाजपा कार्यकर्ताओं मानव सेवा संस्थान द्वारा संचालित शिशु विकास यतन में फल व बिस्कूट वितरित किये गये। इस अवसर पर भाजपा का सदस्यता अभियान भी शुरू किया गया। इस अवसर पर मदनलाल इन्दौरिया, वैद्य भंवरलाल शर्मा, भंवरलाल गिलाण, अंजनी कुमार रांकावत, गणेश मण्डावरिया, भाजयुमो अध्यक्ष मनीष दाधीच, विजय चौहान, पार्षद बंशी गुर्जर, आदित्य माटोलिया, खुशीराम चान्दरा, गिरीश महाराज, बुद्धिप्रकाश सोनी, दिनेश काछवाल, मनीष गोठड़िया, विष्णुदत त्रिवेदी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here