पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सपत्निक सालासर बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूर्व मुख्यमंत्री के सालासर आगमन पर पूर्व मंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, विधायक गोविन्द डोटासरा, हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष विजय पुजारी, देवकीनन्दन पुजारी, कृषि उपज मण्डी के पूर्व अध्यक्ष सुरजाराम ढ़ाका, राधेश्याम अग्रवाल, धर्मेन्द्र कीलका, मांगीलाल ढ़ाका, महावीर पुजारी, हंसराज पुजारी ने माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी धर्मपत्नी सुनीता गहलोत के साथ बालाजी की पूजा-अर्चना की।
पूजा-अर्चना के बाद गहलोत रात्री विश्राम के लिए सावरथिया धर्मशाला पंहूचे। जहां पर रविशंकर पुजारी, जे.पी. पुजारी, भंवरलाल पुजारी, धर्मवीर पुजारी, राकेश पुजारी ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बुधवार सुबह गहलोत सालासर से सड़क मार्ग से रवाना होकर सुजानगढ़, छापर, बीदासर होते हुए कांधलसर पंहूचेंगे। जहां पर वे पूर्व सरपंच शिम्भूराम ढ़ाका की प्रतिमा के अनावरण समारोह व किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। सालासर से कांधलसर जाते समय रास्ते में सुजानगढ़, छापर व बीदासर में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत करेंगे।