
वृत क्षेत्र के सालासर थाने में एक विवाहिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तहसील के गांव बामणियां निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दी कि उसकी नौ वर्षिय पुत्री शाम साढ़े चार बजे खेत से घर आ रही थी।
रास्ते में गांव का ही राजेन्द्र पुत्र सोहनराम ऐचरा मिला, जो उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा। जिस पर मेरी नाबालिग पुत्री रोळा कर दिया। उसके बाद घर पंहूचने पर उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।