कार्यकर्ताओं ने की सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से इंजीनियर बी.एल. तेजस्वी को टिकट देने की मांग

bjp
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वासुदेव चावला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप शर्मा के गत दिवस को सालासर आगमन पर जिला कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर बी.एल. तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं के लवाजमे के साथ उनका स्वागत किया। संगरिया धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उप सरपंच हीरालाल, महावीरसिंह कानूता, सुरेश पुजारी, भाजपा जिला उपभोक्ता मंच के मांगीलाल पुजारी, धर्मवीर पुजारी, मनोज भाणेज मंचासीन थे। उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए चावला ने कहा कि चुनावी वर्ष में हमारा लक्ष्य केवल भाजपा की सरकार बनाना होना चाहिए।

इसलिए कार्यकर्ता मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ कार्य करें व कार्यकर्ता अपने आपको भाजपा का उम्मीदवार मानते हुए संघर्ष करे। दिलीप शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार का तख्ता पलट कर भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। बी.एल. तेजस्वी ने कहा कि कांग्रेस का हाथ अब आम आदमी पर भारी पड़ता जा रहा है। जिस सरकार के शासन में भ्रष्टाचार की आंच प्रधानमंत्री तक पहुंच गई हो, उससे जनहित की उम्मीद नहीं की जा सकती। तेजस्वी ने कहा कि प्रदेश की जनता बिजली-पानी आदि मूलभूत सुविधाओं से त्रस्त है।

कार्यकर्ताओं द्वारा सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से इंजीनियर बी.एल. तेजस्वी को टिकट दिए जाने की मांग भी की गई। इस अवसर पर अंजनीकुमार राकांवत, इन्द्रचंद सोनी, बंशीलाल गुर्जर, पवन सोनी, रहीम बक्स, भंवरलाल प्रजापत, निरंजन शर्मा, अमित गौड़, देवराज सोनी, दिनेश गौड़ सहित अनेक कार्यकता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here