बीदासर : थाना साण्डवा में दहेज हत्या का एक मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई के अनुसार 16 अप्रैल को ग्राम काणुता की चन्दा देवी ढाली उम्र 25 वर्ष को जलने से सुजानगढ. के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 17 तारीख को इलाज के लिए उसे जयपुर ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई थी। मृत्यु की जाँच उपखण्ड मजिस्ट्रेट अजीत सिंह राजावत ने की। राजावत के सामने पीहर पक्ष के बाद साण्डवा पुलिस ने पति सुनील कुमार सास, जेठ, जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
Source : Thar TV