बीदासर: भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने पार्टी संविधान की प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुये नगर कार्यकारिणी का गठन किया है। गुलाम रसूल बल्खी, हुक्मीचन्द गुसारवाल, पुसराज भाटी, सीताराम नाई, मन्जूदेवी बैद, विमल वर्मा को उपाध्यक्ष, भंवरसिंह, दानमल बाँठिया, को महामंत्री, खिवकरण नटाणिया, जयचन्द नाई, धनराज सुतार, गीता देवी मौसलसरीया, श्रीराम शर्मा घासीराम मेघवाल को मंत्री व शान्ती देवी बांठिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। कार्यकारिणी में 41 सदस्य बनाये गये है।
नगरपालिका की साधारण बैठक आज पालिकाअध्यक्षा सावित्री देवी सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2010-11 का बजट 6 करोङ 59 लाख 47 हजार का पारित किया गया। ई.ओ. शीशुपालसिंह के अनुसार 2010-11 में आवर्तक आय 187.53 करोङ अनावर्तक आय 414 करोङ आवर्तक आय 184.94 व आवर्तक व्यय 412.70 करोङ होगी। बैठक में नगरपालिका क्षेत्र में टॉवरपोल इन्टीना उपविधियों की स्वीकृति पर विचार 2010-11 में छोङे गये ठेकों एवं निविदाओं की दरों पर स्वीकृति एवं सङकों नालियों के नवनिर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।
बीकानेर नगर नियोजन द्वारा अनुमोदित स्वीकृति प्लान की पालिका भूमियों की विक्रय करने के विचार प्रस्ताव पर बैठक से कुछ घन्टों पहले सुजानगढ उपखण्ड अधिकारी द्वारा इस प्रस्ताव पर स्टे दिये जाने के कारण बैठक में किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई।












