प्रेमप्रकाश स्वामी बने सेवादल अध्यक्ष

कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष राकेश पारीक के निर्देशों पर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सोनी को हटाकर उनके स्थान पर प्रेमप्रकाश स्वामी को सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला सेवादल कांग्रेस के जिला महासचिव ने चुरू जिलाध्यक्ष संजय दीक्षित, जिला समन्वयक सलीम चौहान की अनुशंसा पर सुरेश सोनी को सेवादल शहर ब्लाक अध्यक्ष पद से हटाते हुए प्रेमप्रकाश स्वामी को नियुक्त किया है। देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद लूणाराम मेघवाल, राजलदेसर ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष पद पर लाभचंद सोनी को नियुक्त किया है। डिस्ट्रीक्ट सोशल मीडिया जोइंट कॉर्डीनेटर के पद पर दुधवाखारा चुरू के बजरंग लाल शर्मा को नियुक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here