
तहसील के बीदासर कस्बे में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। छापर पुलिस के अनुसार भंवरलाल पुत्र कोझाराम मेघवाल निवासी जिनरासर ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री सुमन व सरिता की शादी करीब 6-7 साल पहले बीदासर निवासी नेमाराम के पुत्र खिराजाराम व बीरबलराम के साथ हुई थी। मनोवैज्ञानिक रोग से पीडि़त सुमन ने अपने बंद कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के एक पुत्री है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।












