

राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 65 पर सुजानगढ़-सालासर सड़क मार्ग पर स्थित गांव लोढ़सर के पास बस की टक्कर से एक जना घायल हो गया। मोहनराम पुत्र मेघाराम मेघवाल निवासी लोढ़सर ने बताया कि वह लोढ़सर बस स्टैण्ड पर बैठा था। तभी एक निजी बस के चालक ने उसके टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में 108 एम्बूलैंस में उसे सुजानगढ़ के बगडिय़ा चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उपचार जारी था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाने में इस सम्बन्ध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।












