

वृत क्षेत्र के बीदासर थाना प्रभारी ने अवैद्य शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैद्य देशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी किशनलाल ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर कुल 624 पव्वे अवैद्य देशी व अंगे्रजी शराब बरामद की है। सूत्रों के अनुसार तहसील के गांव सारंगसर निवासी संग्रामसिंह पुत्र किशनसिंह राजपूत के कब्जे से 144 पव्वे देशी, शेरसिंह पुत्र सवाईसिंह राजपूत निवासी पालास के कब्जे से 336 पव्वे देशी तथा छगनलाल पुत्र हुक्माराम नायक निवासी लुहारा के पास से 96 पव्वे देशी व 48 पव्वे अंगे्रेजी शराब के बरामद किये हैं। पुलिस की दबिश के दौरान तीनों ही आरोपी मौंके का फायदा उठाकर फरार हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।











