श्री भंवरलाल काला बाल मन्दिर माध्यमिक विद्यालय में गुरूवार को विभिन्न गतिविधियों विजेता व उपविजेता विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। संस्था के प्रधानाध्यापक शिवशरणसिंह ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता संस्था के मंत्री सुनील जैन ने की, जबकि मुख्य अतिथि युवा साहित्यकार घनश्यामनाथ कच्छावा एवम् पवन कुमार सोनी थे। खेल प्रशिक्षक नवलकिशोर जांगीड़ ने आयोजकीय प्रष्ठभूमि को रेखांकित किया।
युवा साहित्यकार घनश्यामनाथ ने कहा कि खेल जीवन के सर्वांगीण विकास में सहायक है। संस्था मंत्री सुनील जैन ने संस्था की गतिविधियों के सम्बन्ध में बताया। कार्यक्रम में संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता, उपस्थिति, अनुशासन एवं विभिन्न गतिविधियों में अव्वल आये विद्यार्थियों को पुरूस्कृत किया गया। भारत हॉस्पीटल के सौजन्य से तीस खेल किट भेंट किये गये। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा जिला स्तर पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली आस्था जैन को भी सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान शिवशरणसिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन उम्मेदसिंह राठौड़ ने किया।