
श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा आज मंगलवार से परशुराम गार्डन में गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। रविकान्त प्रजापत ने बताया कि 26 अगस्त मंगलवार को दुलियां बास स्थित सिद्धश्री संकट मोचन हनुमान मन्दिर से कलश यात्रा रवाना होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल परशुराम गार्डन पंहूचेगी। जहां पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति स्थापना के बाद विधि विधानपूर्वक पूजन किया जायेगा। मंगलवार शाम को महावीर मस्त मण्डल द्वारा सुन्दरकाण्ड पाठ किया जायेगा।
27 अगस्त बुधवार को श्रीश्याम सखा मण्डल द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी जायेगी। 29 अगस्त शुक्रवार को भगवान श्री गणेश का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। जन्मोत्सव के पश्चात गणेश जी का अभिषेक किया जायेगा और उसके बाद महाआरती की जायेगी। शुक्रवार शाम को आस्था म्युजिकल ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जायेगी। विकास सोनी एण्ड पार्टी द्वारा 31 अगस्त को जागरण में भजनों की प्रस्तुतियां दी जायेगी। एक सितम्बर को हवन एवं पूर्णाहूति के बाद शोभायात्रा निकाली जायेगी।
जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल नाथो तालाब पंहूचेगी। आयोजन को सफल बनाने में सुनील सोनी, विक्रम सोनी, गोविन्द प्रजापत, रवि शर्मा, बलराम सोनी, विकास सोनी, सांवरमल प्रजापत, प्रदीप गौड़, हरिओम सोनी, रमेश प्रजापत, महावीर शर्मा, नोरतन सामरिया, विमल सैन सहित अनेक गणेश भक्त जुटे हुए हैं।