
कस्बे में संत रविदास जी की जयन्ति धूमधाम के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। शहर की रैगर बस्ती स्थित संत रविदास आश्रम से संत रविदास जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। जो नया बाजार, बगडिय़ा मन्दिर, अगुणा बाजार, घण्टाघर, गांधी चौक, शास्त्री प्याऊ होते हुए रविदास आश्रम पंहूचकर सम्पन्न हो गई। शोभायात्रा में चल रही महिलायें हरिकीर्तन करते हुए चल रही थी।
शोभायात्रा में छगनलाल बाकोलिया, लक्ष्मण बाकोलिया, पांचूराम मण्डावरिया, गिरधारीलाल मण्डवारिया, कानाराम सबलानिया, मघाराम बाकोलिया, भगवतीप्रसाद मण्डावरिया, घनश्याम बाकोलिया, किशनलाल तुनगरिया, गणेश मण्डावरिया सहित समाज के अनेक गणमान्यजन शामिल थे।













