
विजयादशमी के अवसर पर कस्बे में बागरेचा बास एवं नाथो तालाब पर रावण दहन आज रविवार को किया जायेगा। स्थानीय बागरेचा बास में फैनबो क्लब द्वारा रावण के पुतले का दहन आज रविवार को किया जायेगा। क्लब के विद्याप्रकाश बागरेचा ने बताया कि विगत नौ वर्षोँ की भांति इस वर्ष भी बागरेचा चौक में किया जायेगा।
रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों में आसकरण नाणनौत, गोगराज बागरेचा, गिरधारी गुर्जर, नानू महाराज, रणजीत बागरेचा, डा. विपिन बिहारी, श्यामसुन्दर जडिय़ा, बजरंग नाणनौत, धर्मचन्द बागरेचा, विकी जयराम, अंकित, अर्पित, पीयूष, आयूष, नोरतन, रमेश पारीक, भगवती नाई, रमेश जांगीड़ व पार्षद मधु बागरेचा आदि जुटे हुए हैं। साथी परिषद संस्थान के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राजपुरोहित ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिषद द्वारा विजयादशमी का पर्व धुमधाम के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर 40 फुट के रावण का नाथो तालाब पर 13 अक्टूबर रविवार को दहन किया जायेगा।












