

स्थानीय यंग्स क्लब के सांस्कृतिक सचिव गिरधर शर्मा ने उतर पश्चिम रेलवे के परिचालन प्रबन्धक को पत्र प्रेषित कर रेवाड़ी जोधपुर पैसेंजर के एक जुलाई से प्रभावी समय सारणी में जनहितार्थ परिवर्तन करने की मांग की है। शर्मा ने पत्र में लिखा है कि जोधपुर पैसेंजर को पूर्व निर्धारित समयानुसार ही चलाने से दैनिक यात्रियों, कर्मचारियों व मजदूर वर्ग को इस गाड़ी से वंचित रहना पड़ रहा है। पत्र में जोधपुर – रेवाड़ी सवारी गाड़ी का दिल्ली मण्डोर एक्सप्रेस से मिलान करवाने की मांग भी की है।













Nice news