
देश सेवा करने के पश्चात सेना से सेवानिवृत होकर अपने गांव लौटे सैनिक राजूसिंह का ग्रामवासियों ने स्वागत किया। बीदासर देहात कांग्रेस अध्यक्ष मनीराम सारण ने बताया कि 17 साल तक सेना में रह कर देश सेवा करने वाले युवा फौजी राजूसिंह गांव के युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है। राजूसिंह के अपने गांव कातर पंहूचने पर बीदासर देहात कांग्रेस अध्यक्ष मनीराम सारण, कृषि उपज मण्डी अध्यक्ष प्रतिनिधि भंवरलाल ढ़ाका, व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष हिम्मताराम महिया, धनराज, देेवेन्द्र सारण, बलजीतसिंह सारण, ओमप्रकाश महिया, भींवराज महिया, गुलाबनाथ, सहीराम गोदारा, पप्पूराम भादू, मनोज कुमार शर्मा, रामचन्द्र ज्याणी सहित अनेक ग्रामवासियों ने सेवानिवृत होकर आये फौजी राजूसिंह का माला पहना कर, साफा बांध कर स्वागत किया तथा गाजे-बाजे के साथ उसके घर पंहूचाया गया।