घायल नील गाय को अभ्यारण्य पंहूचाया

मूक पशुओं की सेवाओं को समर्पित बजरंगी गौ सेवा समिति की टीम ने घायल नील गाय का उपचार करवाया है। बजरंगी गौ सेवा समिति के बबलू बजरंगी ने बताया कि मातेश्वरी होटल वालों द्वारा सूचना मिलने पर समिति की टीम ने मींगणा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनो पैर टूटने से घायल नील गाय को निजी एम्बूलैंस द्वारा ताल छापर अभ्यारण्य पंहूचा कर उसका उपचार शुरू करवाया। टीम में शामिल करण सांखला, प्रवीण जाट, मुकेश सोनी, भवानी जाट, जयदेव, मनीष यादव, प्रेम टाक, अजय यादव ने नील गाय को अभ्यारण्य पंहूचाने में सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here