भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष यशोदा माटोलिया के नेतृत्व में महिला मोर्चा की वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय में आयोजित रैली की अध्यक्ष महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने की। वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने सम्बोधित करते हुए कोरोना संकट, चीन से सीमा विवाद पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि देश बहुत नाजूक दौर से गुजर रहा है, लेकिन सक्षम हाथों में नेतृत्व होने के कारण जनता को किसी बात का डर नहीं है।
माहेश्वरी ने केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्हे आम जन तक पंहूचाने का आह्वान किया। प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा ने भी सम्बोधित किया। जिला अध्यक्ष यशोदा माटोलिया ने मोदी है तो डर किस बात का नारा देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए आम आदमी तक उनका लाभ पंहूचाने का प्रयास करें। इस अवसर पर जिला महामंत्री जिला महामंत्री सुषमा रांकावत, जिला उपाध्यक्ष सौभाग कंवर, जिला मंत्री मुकेश जोशी, नगर मंत्री सुमन सामरिया, मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सोनी, मंत्री सरोज अग्रवाल, मंत्री लीला गौड़, सरिता जैन आदि ने सोशल डिस्टेन्स का ध्यान रखते हुए वर्चुअल रैली में शामिल हुई।