आमिर खान बने जिला अध्यक्ष

शहर के होली धोरा निवासी आमिर खान को मुस्लिम महासभा का चूरू जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुस्लिम महासभा के प्रदेश प्रवक्ता ईमदाद हसन काजी ने बताया कि महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ईरफान कायमखानी की अनुशंषा पर राष्ट्रीय प्रमुख और प्रदेश अध्यक्ष फरहीन युनुस शेख ने आमिर खान को चूरू जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। आमिर खान ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय प्रमुख फरहीन युनुस शेख, राष्ट्रीय अध्यक्ष ईमरान खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता शरीफ मोहम्मद खिलजी, राजस्थान प्रदेश प्रभारी कलीम मोहम्मद, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष ईरफान कायमखानी का आभार व्यक्त किया। वही मुस्लिम महासभा टीम ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आमीर खान को मुबारकबाद दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here