सोशल मीडिया पर अशोभनीय पोस्ट करना पड़ा भारी, हुई गिरफ्तारी

सोशल मीडिया पर अशोभनीय पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। अशोभनीय पोस्ट करने पर पुलिस ने कृष्ण गोपाल पुत्र मोहनलाल प्रजापत निवासी वार्ड नं. 23, नया बास, सुजानगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिये गये। आरोपी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व आपदा प्रबंधन मंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल के बीमार होने के पश्चात फेसबुक पर अशोभनीय पोस्ट की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी कृष्ण गोपाल प्रजापत को गिरफ्तार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here