
भाजयुमो द्वारा कोरोना योद्धा पत्रकारों का सम्मान किया गया। भाजयुमो अध्यक्ष नरेन्द्र गुर्जर ने बताया कि भाजपा के प्रदेश नेतृत्व व विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिषेक चोटिया के निर्देशानुसार कोरोना योद्धा पत्रकारों का सम्मान किया गया। भाजयुमो अध्यक्ष नरेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व एवं नगरपरिषद में नेता प्रतिपक्ष बुद्धिप्रकाश सोनी के सानिध्य में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कमल दाधीच, लीलाधर शर्मा, युवा मोर्चा नगर महामंत्री गौरव इंदोरिया, उपाध्यक्ष भींवराज प्रजापत, मोनू गहलोत, संजय बीनावरा, रविकांत गुर्जर ने पत्रकार कैलाश शर्मा, विनोद लाटा, अजय स्वामी, मनीष शर्मा, तनुज लाटा, शैलेंद्र लाटा, अजय स्वामी, दिनेश स्वामी, अमित प्रजापत, नागेश कौशिक, पी. विलियम विल्सन, राजकुमार चोटिया का कोरोना योद्धाओं के रूप में पत्रकारों का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से उनका सम्मान किया गया।