
पूर्व विधायक चुन्नीलाल मेघवाल की पुण्यतिथि पर उनके अध्यापक पुत्र ने जरूरतमंद लोगों को खाना खिला कर एक अनुठी पहल की। शिक्षक विद्याद्यर मेघवाल ने बताया कि 1985 से 1990 तक विधायक रहने वाले उनके पिता चुन्नीलाल मेघवाल की 10 वीं पुण्य तिथि पर 1000 जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया गया तथा गायों के लिए चारे व पानी की व्यवस्था की गई। पूर्व विधायक की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हे श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, देहात मण्डल अध्यक्ष मनोज शर्मा, खुशीराम चान्दरा, विकास चौहान, सुभाष पारीक सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।