राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रही डॉ. शर्मिला सोनी

मारवाड़ी युवा मंच उड़ीसा द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय कविता प्रतियोगिता में मारवाड़ी युवा मंच की राजस्थान की प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मिला सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंच की खरियार रोड़ उड़ीसा शाखा द्वारा अखिल भारतीय काव्य पाठ की ऑनलाइन प्रतियोगिता मंच की समस्त प्रान्तीय शाखाओं के लिए आयोजित की गई थी। जिसमें सुजानगढ़ की डॉ. शर्मिला सोनी ने राजस्थान प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

राष्ट्र के आठ राज्यों के 50 प्रतियोगियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय मेरी मां पर तीन मिनट के विडियो में राजस्थानी भाषा में काव्य पाठ की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके राजस्थान को प्रथम विजेता बनाया। द्वितीय स्थान पर बिहार के खगरिया की शगुन गोयल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here