
चूरू जिले के सुजानगढ़ उपखण्ड की ग्राम पंचायत लोढ़सर के सरपंच कन्हैयालाल शर्मा ने नागौर जिले के लाडनूं उपखण्ड की ग्राम पंचायत तंवरा के गांव लोढ़सर के उपसरपंच हरिकिशन आचार्य, वार्ड पंच परताराम मेघवाल, पंच प्रतिनिधि गणपतराम रूलाणियां, वार्ड पंच कल्याणसिंह को 2000 मास्क प्रदान किये। आपको बता दें कि लोढ़सर एक बड़ा गांव हैं, जो कि चूरू और नागौर दो जिलों में बंटा हुआ है।
इसके सीमांकन के बारे में ग्रामवासियों को ही जानकारी है, बाहर से आने वाले व्यक्ति को पता ही नहीं चलता कि कहां चूरू जिले की सीमा समाप्त हुई और कहां से नागौर जिले की सीमा शुरू हो गई। इसलिए एक ही गांव के दो हिस्से होने के कारण लोढ़सर चूरू के सरपंच कन्हैयालाल शर्मा ने गांव का ध्यान रखते हुए लोढ़सर नागौर के जनप्रतिनिधियों को 2000 मास्क प्रदान किये। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी जीवणराम नेहरा, पूर्व सरपंच किशनलाल मेघवाल सहित अनेक ग्राम वासी उपस्थित थे।












