मुस्लिम महासभा ने किया भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष का स्वागत

मुस्लिम महासभा द्वारा भाजपा के नवनियुक्त नगर मण्डल अध्यक्ष पवन माहेश्वरी का उनके आवास पर जाकर स्वागत किया। महासभा के तहसील अध्यक्ष शाहिद खान, राजस्थान मदरसा बोर्ड के पूर्व सदस्य अब्दूल मजीद धोलिया, सत्तार खान, नजमूद्दीन खान, शौकत खान, शोयब खान ने माला पहना कर माहेश्वरी का स्वागत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हरसम्भव सहयोग का वादा किया। इसी प्रकार भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों के सम्मान समारोह का आयोजन निवर्तमान अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश सोनी की अध्यक्षता में किया गया।

नवनियुक्त सुजानगढ़ शहर मण्डल अध्यक्ष पवन माहेश्वरी, बीदासर शहर मण्डल अध्यक्ष अरूण कुमार तिवाड़ी, सालासर मण्डल अध्यक्ष मनोज भाणेज, साण्डवा मण्डल अध्यक्ष नारायण प्रजापत, कातर मण्डल अध्यक्ष अखाराम जाखड़, कानूता मण्डल अध्यक्ष बजरंगसिंह का माल्यार्पण कर एवं पार्टी का दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र संयोजक वैद्य भंवरलाल शर्मा के सानिध्य एवं संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता विष्णदत त्रिवेदी, विजयसिंह बोरड़, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, गणेश मण्डावरिया, अंजनी कुमार रांकावत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष यशोदा माटोलिया, चन्द्रप्रभा सोनी, शोभाग कंवर, सुमन सामरिया, भंवरलाल गिलाण, रेवन्त पंवार, खुशीराम चांदरा, एड. मनीष दाधीच, विजय चौहान, नरेन्द्र गुर्जर, कमल दाधीच, रिछपाल बिजारणिया, दिलीप धवल, महेश जोशी, आशीष चोटिया, महेश पारीक, धनराज आर्य, विकास सराफ, दीपक सुंगत, मांगीलाल भामू, सुरेश पुजारी, आदित्य पुजारी, सोहनराम शर्मा, गोविन्दराम सारण, नारायणराम सींवर, पूसाराम शर्मा, राजेश सोनी, सांवरमल सैन, शक्तिसिंह, अमित पारीक, कुम्भाराम डूकिया, मनोज ढ़ाका, पृथ्वीसिंह शेखावत, प्रकाश सोनी, दीपक सुंगत, गौरव इन्दौरिया, बसन्त दाधीच, श्रवण तोषनीवाल, सत्यनारायण चाण्डक, लीलाधर खण्डेलवाल, प्रियांशु लढ़ा, युसुफ गौरी, रूपाराम गुलेरिया, अमरचंद भाटी, श्रवण ढिढ़़ारिया, मनोज पारीक, राधा प्रजापत, सरोज देवी अग्रवाल, लीलावती शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here