
संजीवनी सेवा संस्थान के तत्वावधान में राजकीय भराडिय़ा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से आत्म रक्षा अभियान का शुभारम्भ किया गया। संस्थान की रानी जैन ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि बलात्कार और छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए संजीवनी ने छात्राओं में आत्मविश्वास जगाने के साथ ही आत्मरक्षा के गुर सिखाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को शुरू किया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आरजेएस निधि तूनवाल ने कहा कि शिक्षा का हथियार तलवार और बंदूक से ज्यादा ताकतवार है। इसलिए शिक्षित बने।
संस्था प्रधान संतोष ने कहा कि आगे बढऩे में बाधायें बहुत आती है, लेकिन उनका डटकर मुकाबला कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। महिला कमाण्डो ने भी हेल्प लाईन के बारे में जानकारी दी। रश्मि तूनवाल, मधु जोशी व विनीता पारीक ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। संस्थान की उपाध्यक्ष सुशीला भामा ने भी छात्राओं को आत्म रक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर कान्ता सोनी, संगीता तूनवाल, रजनी भामा सहित संस्थान कार्यकर्ता एवं विद्यालय की अध्यापिकाऐं उपस्थित थी।