
नई दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पार्किंग को लेकर दिल्ली पुलिस एवं वकीलों के मध्य हुए विवाद के बाद मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने मैस का बहिष्कार कर दिया। पुलिसकर्मियों ने दिल्ली पुलिसकर्मियों के समथर््ान में मैस का बहिष्कार किया है। पुलिसकर्मियों द्वारा मैस का बहिष्कार करने के कारण मंगलवार को मैस में खाना नहीं बना। यहां तक की मैस में गैस चुल्हा ही नहीं जला।












