
शरद पुर्णिमा के अवसर पर रविवार सुबह वेंकटेश्वर मन्दिर से 1151 ध्वजों के साथ ध्वज यात्रा निकाली गई। वेंकटेश्वर मन्दिर से शुरू हुई ध्वज यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए होली धोरा स्थित वीर हनुमान मन्दिर पंहूची। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मा. भंवरलाल मेघवाल ने हरी झण्डी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। मार्ग में अनेक स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर ध्वज यात्रा का स्वागत किया। ध्वज यात्रा में ऊंट और घोड़ों पर सवार के साथ-साथ बाइक सवार चल रहे थे। वहीं अनेक महिला एवं पुरूष पैदल ही ध्वज लेकर बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, तो अनेक श्रद्धालु डीजे की धुनों पर नाचते हुए चल रहे थे।












