नालसा की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

ताल्लुका विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में समिति अध्यक्ष अपर जिला व सत्र न्यायाधीश रामपाल जाट के निर्देशानुसार नालसा की विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय भराडिय़ा बालिका माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिविर को सम्बोधित करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार सोलंकी ने तीन नालसा योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गरीबी उन्मूलन योजनाओं का कैसे प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन किया जा सकता है, नशा पीडि़तों को नशा उन्मूलन के लिए किस प्रकार विधिक सेवाऐं प्रदान की जा सकती है।

सोलंकी ने बताया कि एसीड अटैक पीडि़तों के लिए क्या-क्या विधिक सहायता दी जा सकती है। इस अवसर पर ताल्लुका विधिक चेतना समिति के सदस्य मूलचंद तिवाड़ी ने विधिक जानकारी दी। प्राचार्या मधुबाला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समिति सचिव कविता विश्नोई ने शिविर का सफल बनाने में सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here