
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित संगठन पर्व सदस्यता अभियान गांधी बस्ती में आयोजित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष यशोदा मटोलिया ने घर घर जाकर भाजपा के सदस्य बनाये। माटोलिया ने विशेषकर कांजर समाज, गुजराती समाज, लुहार समाज, भार्गव समाज के व अन्य समाज के महिला और पुरूषों को भाजपा का सदस्य बनाया। इस कार्य में मुकेश भार्गव ने सहयोग किया। इस अवसर पर किलूड़ी, भरत, कर्मा, कमला, सुनीता, अबल, चुकी, सुुशीला, दीपक, सरस्वती, नोरतन, रसीली, काजल, प्रकाश, सीता, बीजू, विजय, किरण, कर्ण, कन्हैयालाल, चंदू, मनसुख, सुमन, मीना, हंसराज, विजयराज, आशा, पूजा, नरेंद्र, ललित, शंकर, पंकज, कमल, भवानी, ममता, विजय, दुर्गा, भवानी शंकर, सुरेंद्र, मोतीलाल, गोविन्द, नीता, बुली, हेमलता सहित अनेक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसी प्रकार पुराने बस स्टैण्ड पर शिविर लगाकर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने तीन सौ सदस्य बनाये। पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल के नेतृत्व एवं मण्डल अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश सोनी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मनोज भाणेज, जिला मंत्री भवानीशंकर रांकावत, बृजेश शर्मा, हिम्मतसिंह, दीपक जोशी ने सहयोग किया।