
निकटवर्ती गांव सारोठिया में भूतनी निकालने के नाम पर एक महिला को चिमटों से पिटने या दागने का विडियो वायरल हुआ है। विडियो के अनुसार गांव में एक मन्दिर है, जिसमें एक महिला के साथ दो अन्य महिलाऐं एवं एक पुरूष दिखाई दे रहा है। वहीं जनचर्चा है कि मानसिक बिमारी से ग्रसित महिला अपने पिता व मां के साथ मन्दिर आई थी। जहां पर उसकी मां व पिता के साथ मन्दिर की पंडिताईन ने ें उसकी चिमटों के साथ पिटाई की। इसकी सूचना मिलने पर साण्डवा पुलिस मौके पर पंहूची।
साण्डवा थाने के मुंशी ने फोन पर बताया कि महिला ने खुद बयान दिया है कि वह अपनी मां व पिता के साथ मन्दिर गई थी, जहां पर उसने धोक लगाई। उसके बाद वह ठीक हो गई। पुलिस को महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या दागने के कोई निशान नहीं मिले।
Good