
गौ रक्षा वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी वृंदा मयूरी के सुजानगढ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर मण्डल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा, युमो अध्यक्ष विजय चौहान, नवरतन पुरोहित, युमो नगर मंत्री अनूप झिकनाडिय़ा, आशीष चोटिया, रामनिवास बुगालिया, आदित्य माटोलिया, विश्वदीपक काछवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने साध्वी वृंदा मयूरी का स्वागत किया।