
नगर के विद्यालयों में बसन्त पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री दिगम्बर जैन उ.प्रा. विद्यालय में बसन्त पंचमी के अवसर पर बाल सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वाराकविता, चुटकूले आदि सुनाये गये। प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने सम्बोधित करते हुए बसन्त पंचमी का महत्व बताया। कार्यक्रम में श्यामसुन्दर जोशी, अशोक कुमार जैन भी मंचासीन थे। इस अवसर पर सुरेन्द्र कुमार शर्मा, रामेश्वरलाल दईया, चन्द्रभुषण तिवाड़ी, प्रमोद कुमार शर्मा, संदीप अग्रवाल, आरती पारीक, पूजा मारोठिया, जयश्री भारतीय, यामिनी लकमरा आदि उपस्थित थे।
इसी प्रकार जीवेम् समूह द्वारा प्रबन्धित ओसवाल उ.मा. विद्यालय में बसन्त पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्राचार्य सुकेश पचौरी एवं अध्यापकों ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। विद्यालय की 15 छात्राओं को गार्गी पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। संचालन चिराग सैनी व गरिमा शर्मा ने किया। इसी प्रकार राजकीय जाजोदिया उ.मा. विद्यालय में प्रधानाचार्य प्रभुदयाल स्वामी की अध्यक्षता में बसन्त पंचमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर प्राध्यापक धर्मसिंह मीना, शेरसिंह प्रजापत एवं नरेन्द्र भाटी ने भी सम्बोधित किया। इसी प्रकार राजकीय उ.प्रा. विद्यालय मींगणा में बसन्त पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शैक्षिक एवं सह शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हीराराम गोदारा, नन्दलाल, दौलत पंवार, लोढ़सर सरपंच सरितादेवी ने कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। प्रधानाध्यापक गुरूदेव गोदारा ने आभार व्यक्त्त किया।