प्रदेशाध्यक्ष शर्मा का स्वागत

congress

प्रदेश कांग्रेस के विधि व मानवाधिकार विभाग के प्रदेशाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा का रामा होटल में ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्वागत किया। सुशील कुमार शर्मा ने समाज के लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। शिक्षा के साथ समाज के लोग संगठित होकर सामाजिक उत्थान में अपनी सहभागिता निभाते हुए विकास की धारा में जुडे। इस मौके पर ब्राह्म्ण महासभा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल शर्मा ने छ:न्याती ब्राह्मण समाज को संगठित करने के लिए रिश्तेदारी में तब्दील होने से समाज संगठित होगा। इस मौके पर रामनिवास इंदोरिया, अधिवक्ता सुरेश शर्मा, रामावतार मंगलहारा, संजय ओझा, श्यामसुन्दर शर्मा, पुरूषोतम मिश्रा सहित ब्राह्मण समाज के अनेक लोग मौजुद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here