शक्ति स्वरूपा सम्मान के रूप में मनाया गया विजयराजे का जन्मदिन

vijayaraje

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष यशोदा माटोलिया के नेतृत्व में मोर्चा द्वारा शक्ति स्वरूपा सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत व्याख्याता एवं पंचायत समिति सदस्य सुशीला चौधरी का शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। अपने सम्मान समारोह में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए सुशीला चौधरी ने भाजपा की संस्थापक नेत्री विजयराजे सिंधिया ने भाजपा को इस मुकाम तक पंहूचाने में अपनी अहम भुमिका निभाई है। मोर्चा की जिला अध्यक्ष यशोदा माटोलिया ने कहा कि राजमाता विजयराजे सिंधिया के जन्म दिवस को मनाने में गौरव का अनुभव हो रहा है।

माटोलिया ने कहा कि श्रीमती सिंधिया देश की महिलाओं की आदर्श थी, जिन्होने सशक्त नारी-सशक्त भारत का नारा बुलन्द किया था। मण्डल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सोनी, युमो अध्यक्ष विजय चौहान, विजयसिंह बोरड़, तारामणी शर्मा, राधा प्रजापत, गोपाल सोनी, सुमन सामरिया, सरोज अग्रवाल, जगदीश प्रसाद सोनी, मदनलाल गुलेरिया, अंजनीकुमार रांकावत, गोपाल प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here