राहुल गाँधी का स्वागत करने के लिए कांग्रेसी आज जाएंगे दिल्ली

rahul-gandhi

पूर्व शिक्षा मंत्री व पीसीसी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मास्टर भंवरलाल मेघवाल बुधवार को एक दिवसीय सुजानगढ़ दौरे पर रहे। उन्होंने जय निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामावतार मंगलहारा की अध्यक्षता में ली। मेघवाल ने कार्यकर्ताओ से गुरूवार 6 अकटूबर को दिल्ली चलने का आव्हान किया। मेघवाल ने बताया की कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी द्वारा यूपी में निकाली गयी किसान यात्रा सफल होने पर दिल्ली के राजघाट पर दोपहर 1 बजे राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया जायेगा। पूर्व मंत्री मेघवाल ने भाजपा के मंत्रियो पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस नेताएक जगह खाना खाये तो इनके पेट में दर्द क्यों ? मेघवाल ने कहा कि आपणी योजना कार्य बहुत धीरे चल रहा है।

राजस्थान की जनता भाजपा राज से ऊब चुकी है, 2018 विधानसभा चुनावो में कांग्रेस एकतरफा बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार मनाएगी। बैठक में पंचायत समिति प्रधान गणेश ढाका,नगरपरिषद सभापति बाबूलाल कुलदीप,चुनाव संयोजक राधेश्याम अग्रवाल,कांग्रेस नेता विद्याधर बेनीवाल,लक्ष्मीनारायण स्वामी,सरपंच सविता राठी,शोभासर सरपंच सुरेन्द्र राव, पार्षद मधु बागरेचा, उषा बगड़ा, लालचंद शर्मा, अमित मारोठिया, श्यामलाल गोयल, गिरधारी सैनी, इकबाल खा,महावीर मण्डा,दाउद काजी, धर्मेन्द्र किलका, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मुकुल मिश्रा, धनराज रणवा, संजय ओझा,मदन सोनी,अजय ढ़ेनवाल,बंटी लाखन,जगदीश भार्गव सहित कांग्रेसी पार्षद व कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here