
विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष में दाग्युरे फोटोग्राफर्स एसोसियेशन द्वारा ठरड़ा स्थित रामदेव मंदिर में शुक्रवार को समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चूरू जिले के वरिष्ठ छायाकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सभापति सिकंदर अली खिलजी थे। विशिष्ट अतिथि उप सभापति बाबूलाल कुलदीप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेंद्र फौजदार, एसोसियेशन अध्यक्ष नरेंद्र भाई, सचिव चन्द्रकांत शर्मा थे। कार्यक्रम में सुजानगढ़ से नूतन शर्मा, आलोक शर्मा, मुनेंद्र जोशी, बीदासर से भंवरनाथ सिद्ध, राजगढ़ के देवीसिंह सोनी का सम्मान किया गया। अनेक फोटोग्राफर्स ने विचार प्रकट किये। संचालन सुधेंद्र कुमार ने किया।