
गांधी बस्ती स्थित परमार्थ सेवा संस्थान कार्यालय में परिसर में गांधी बस्ती आंगनबाड़ी केन्द्र 2 के बच्चों को खिलोने एवं पाठ्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान सचिव जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि बच्चे की प्रथम गुरू मां होती है, तो दूसरी गुरू सम्बन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता होती है। केन्द्र को गोद लेकर भविष्य मे बच्चों की आवश्यक सामग्री की पूर्ति करने की घोषणा की गई।
विशिष्ट अतिथि यशोदा माटोलिया ने केन्द्र पर बच्चों की शत प्रतिशत एवं नियमित उपस्थिति के लिए प्रेरित करते हुए टॉफियां वितरित की। मुख्य अतिथि सर्वोदय ज्ञान मन्दिर के आनन्द सैन ने खेल खेल में पढ़ाई का तरीका बताया। केन्द्र की कार्यकर्ता कमला मेघवाल, सहायिका मुन्नीदेवी ने परमार्थ सेवा संस्थान का आभार व्यक्त किया। संचालन राजेश सैन ने किया।