गुरूवार को सुजानगढ़ में नाबालिग मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के दो दिन बाद शनिवार को साण्डवा थाने में सौतेले पिता के खिलाफ नाबालिग मासूम के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को तार-तार कर देने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जोगलसर में शुक्रवार दोपहर को शराब के नशे में धुत सौतेले पिता ने मासूम लडक़ी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय पीडि़ता की मां खेत में नीनाण करने तथा भाई स्कूल गया हुआ था। आरोपी ज्यादती के करने के बाद फरार हो गया। शाम को मां के घर आने पर मासूम ने आपबीती बताई।
जिस पर मासूम की मां ने अपने जेठ को बुलाकर उसे सारी जानकारी दी तथा शनिवार को थाने आकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीडि़ता का बीदासर चिकित्सालय में मेडीकल करवाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी रिश्ते में पीडि़ता का चाचा है। करीब 6-7 साल पहले मासूम के पिता व उसक ी चाची की एक हादसे में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद मासूम की मां ने चाचा की चूड़ी पहन ली। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।