ओसवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में ट्रैडीशनल डे मनाया

Tradisnl Day

जीवेम् समूह द्वारा संचालित ओसवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में परम्परागत दिवस मनाया गया। ट्रैडीशनल डे पर विद्यार्थी परम्परागत पौशाक में विद्यालय आये। इस अवसर पर प्राथमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने परम्परागत वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी का प्राचार्य सुकेश पचौरी, हैड मिस्ट्रेस स्नेहलता शर्मा, राजेश सुन्दरिया, शंकर स्वामी, दीपक भोजक ने अवलोकन किया। इस अवसर पर प्राचार्य सुकेश पचौरी ने परम्परागत वस्तुओं एवं हमारी परम्पराओं के बारे में जानकारी दी। आयोजन को सफल बनाने में अध्यापिका सुनीता, हर्षिता, प्रभा शर्मा, शांता देवल, प्रियंका पारीक ने बच्चों का सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here