पौद्यारोपण किया, बताया वृक्षों का महत्व

Plantation

जीवेम् समूह द्वारा संचालित ओसवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पौद्यारोपण किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच संरक्षक राजेश सुन्दरिया, कमल कुमार डागा, मंच के युगल अध्यक्ष प्रकाशचन्द सोनी व शर्मिला सोनी ने प्राचार्य सुकेश पचौरी के साथ करीब आधा दर्जन पौद्ये लगाये। पौद्यारोपण से पूर्व प्रार्थना सभा में प्राचार्य सुकेश पचौरी ने विद्यार्थियों को पौद्यों एवं वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जॉली एंजिल्स स्कूल के बच्चों में पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पौद्यारोपण के अवसर पर प्रधानाध्यापिका स्नेहलता शर्मा, प्रभा शर्मा, प्रियंका पारीक, विष्णुदत शर्मा, जितेन्द्र, सनद शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here