विश्व योग दिवस पर महिलाओं ने किया योग

Yoga

विश्व योग दिवस पर संजीवनी सेवा संस्थान द्वारा श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मण्डल भवन में योग शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारम्भ कन्याओं द्वारा दीप प्रज्जवलन कर एवं ओम ध्वनी से किया गया। संस्थान की अध्यक्षा कमला डोसी ने योग पर विस्तार से जानकारी देते हुए राजयोग के बारे में बताया। इस अवसर पर सुमित्रा सैन ने अनेक प्रकार के योगासन कर उनके बारे में उपस्थितजनों को बताया।

उपस्थित महिलाओं एवं कन्याओं ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर मंजू अरोड़ा, किरण भराडिय़ा, कृष्णा पारीक, प्रभा, प्रमिला राठी, रतनी सेन, कृष्णावती, हीना, हनी, सुमित्रा, निशा, गायत्री, प्रेमलता, प्रियंका, सरोज, आरती, पलक, यशोधरा, नीतू, दीपिका, निर्मला आदि ने सेवा एवं सहयोग का परिचय दिया। अध्यक्षा कमला डोसी ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here