कुई में नग्न अवस्था में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

death Body

कस्बे के भोजलाई चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पम्प के सामने की गली में स्थित एक नोहरे में बनी सूखी कुई में अज्ञात व्यक्ति का पुराना शव नग्न अवस्था में मिलने से क्षैत्र में सनसनी फैल गई। वार्ड निवासी पप्पू सिंह ने पुलिस को इत्तला देते हुए बताया कि रैगरों की बस्ती में बिल्लियो की कु ंई में बदबु आ रही है। जिस पर हैड कास्टेबल राजेन्द्र चौधरी ने मौके पर जा कर देखा तो बिल्लियों की कुई में एक व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव पड़ा था। घटना की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियो को दी गई। शव मिलने की सूचना पर सैकड़ों लोगों की भीड एकत्रित हो गई।

पुलिस ने नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों की मदद से शव को कुई से बाहर निकलवा कर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना की सुचना पर एएसपी योगेन्द्र फौजदार, उप पुलिस अधीक्षक हनुमानसिंह कविया, सुजानगढ़ थानाधिकारी भगवती सिंह, सालासर थानाधिकारी बलराज सिंह, छापर एसएचओ मनीराम, राजलदेसर थानाधिकारी विक्रांत शर्मा ने मौके पर पहुंच कर हर पहलू की बारिकी से जांच की। एएसपी फौजदार ने बताया कि पुलिस को मौके से कपड़े, चप्पल, बीड़ी, चिलम, गमछा, भगवा चद्दर खून लगा पत्थर व डायरी, मंत्र पुस्तिकाए, उपदेश किताब बरामद किए है।

उप पुलिस अधिक्षक हनुमान सिंह कविया ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान पाये गये है। पुलिस मृतक की शिनाख्तगी के लिए सरकारी अस्पताल में शव रखवाया है। रविवार को मेडीकल बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। थानाधिकारी भगवती सिंह ने बताया कि मृग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एफएसल टीम मौके पर बुलाई गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here