
स्थानीय गांधी बस्ती स्थित प्रजापति पळसे में प्रजापति समाज की महिलाओं द्वारा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष यशोदा माटोलिया का स्वागत किया गया। समाज की महिलाओं द्वारा चन्दादेवी बासनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती माटोलिया को पुष्पगुच्छ भेंटकर व चुनड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर चन्दादेवी बासनीवाल, मुख्य अतिथि राधादेवी प्रजापत ने महिलाओं को बराबरी दर्जा देने की मांग करते हुए महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए महिलाओं में जागृति एवं शिक्षा का प्रसार तथा राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय होकर संघर्ष करने पर जोर दिया।
विशिष्ट अतिथि सुमन सांभरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये। श्रीमती यशोदा माटोलिया ने अपने स्वागत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नारी के उत्थान एवं विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने एवं महिला विकास तथा सुरक्षा के साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में नारी की पकड़ पर मुखर होकर बोलते हुए नारी हितों के लिए हमेशा साथ देने को कृत संकलप्ति होने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में हुलासीदेवी, मोहिनीदेवी, शांतिदेवी, सन्तोष देवी, चन्दादेवी, दुर्गादेवी, राधादेवी, नीरूदेवी, दीपिका, खुशबू, संगीतादेवी, सोनू, तनिषा प्रजापत, मोनिका प्रजापत, महिमा बासनीवाल, सुरेन्द्र, अभिषेक, रौनक, हरि प्रजापत सहित अनेक लोग उपस्थित थे। संचालन दीपिका प्रजापत ने किया।