भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष यशोदा माटोलिया ने प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा के निर्देशानुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़, वन एवं पर्यावरण मंत्री राजकुमार रिणवां, सुजानगढ़ विधायक खेमाराम मेघवाल, तारानगर विधायक जयनारायण पुनियां की अनुशंषा अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष वासुदेव चावला की सहमती से शुक्रवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। माटोलिया ने अपनी कार्यकारिणी में मोनिका शर्मा तारानगर, मंजूदेवी रतनगढ़, जोहरा बानो बीदासर, शोभाग कंवर पार्वतीसर, सीतादेवी प्रजापत शोभासर को जिला उपाध्यक्ष, सरिता सरावगी तारानगर, सपना लुणियां सरदारशहर को जिला महामंत्री, विमला प्रजापत तारानगर, शोभादेवी स्वामी रतनगढ़, अंतिमा शेखावत रेड़ा बीदासर, सुश्री मुकेश जोशी कुवाडिय़ा, सुनीता गुलेरिया सुजानगढ़, गोमती मेघवाल सुजानगढ़, रेखादेवी राजोदिया को जिला मंत्री, तारामणी शर्मा सुजानगढ़ को मिडिया प्रभारी, सन्तोषदेवी चौधरी को सह मिडिया प्रभारी, कविता जैन सुजानगढ़ प्रवक्ता पद पर शामिल किया है।