जातियता छोड़ भारतीयता अपनायें – धर्मसिंह मीणा

Pcb school

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा पीसीबी उच्च माध्यमिक विद्यालय में डा. भीमराव अम्बेडकर जयन्ति के उपलक्ष में समरसता कार्यक्रम प्राचार्य लादूराम झूरिया की अध्यक्षता एवं सुरजाराम डाबरिया के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। जिसमें सभाअध्यक्ष मदन गुर्जर, एबीईईओ धर्मसिंह मीणा तथा परमानन्द मिश्रा विशिष्ट अतिथि थे। रामेश्वरलाल खीचड़ ने शिक्षा को सामाजिक समरसता सृजित करने वाला बताया। धर्मसिंह मीणा ने जातियता छोड़कर भारतीयता अपनाने का आह्वान किया। सुरजाराम डाबरिया ने हताशा छोड़कर संघर्ष करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मनोज शर्मा, पूनमचन्द सारस्वत, पप्पूराम मीणा, रणजीत भींचर, रामवतार शर्मा ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में सुनील गुर्जर, लक्ष्मणराम खत्री, देवीसिंह राठौड़, विद्याद्यार मेघवाल, योगेश सविता, अब्दूल सतार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे। संचालन बलदेव ढ़ाका ने किया। इसी प्रकार ओसवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुकेश पचौरी ने बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने बाबा साहेब के जीवन व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को सम्बोधित किया।

बाबा साहेब ने हमें सभ्य समाज की तरह जीवन जीने के लिए जो संविधान दिया उसके लिए हम सभी उन्हे हमेशा पीढियों तक याद रखा जायेगा। डॉ अम्बेडकर के जीवन पर कई छात्र छात्राओं ने अपने विचार प्रकट कर याद किया। अघ्यापक विष्णुदत शर्मा, जितेन्द्र इन्दोरिया, मो. राशिद शैख, प्रधानाध्यापिका स्नेहलता शर्मा आदि ने बाबा साहेब के संविधान निर्माण में योगदान के बारे में छात्र छात्राओं को बताया। कार्यक्रम का संचालन नीरज शर्मा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here