महिला कानूनों एवं अधिकारों की दी जानकारी

Women's day

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर कस्बे की विभिन्न संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गये। परमार्थ सेवा संस्थान द्वारा अपने गांधी बस्ती स्थित कार्यालय में आयोजित महिला सशक्तिकरण पर एक जागृति कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एड. सन्तोष सोनी व मोनिका खण्डेलवाल ने घरेलू हिंसा सहित महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों एवं अधिकारों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा नेत्री यशोदा माटोलिया ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

समाजसेवी शांतिदेवी सैन ने भी कार्यशाला को सम्बोधित किया। भाजपा के बैनर तले आयोजित कार्यशाला में मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम कोमल चायल, द्वितीय चम्पा चिनिया तथा तृतीय सम्पत गोयल को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन संस्थान के जयप्रकाश शर्मा ने किया। इसी प्रकार दिशा शेखावाटी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एएसपी योगेन्द्र फौजदार व उपखण्ड अधिकारी अजय आर्य ने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनकर परिवार के साथ-साथ सामाजिक उत्थान में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। संस्थान सचिव अमृता चौधरी ने संस्थान के बारे में जानकारी दी। पार्षद गणेश मण्डावरिया, पार्षद बरजीदेवी गुलेरिया, मण्डल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा, बुद्धिप्रकाश सोनी, संगीता चौधरी, नवरत्न पुरोहित ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नारूलाल, मंजूदेवी, शारदा, लक्ष्मी, अंजू राणा ने सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here